टुंडी में अवैध कोयला कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, कोयला समेत तीन गिरफ्तार

Advertisements

टुंडी में अवैध कोयला कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, कोयला समेत तीन गिरफ्तार

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : टुंडी पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टुंडी थाना के समीप तीन पिकअप वैन की तलाशी ली गई, जिसमें लगभग 9 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। जब्त किए गए वाहनों के नंबर JH10DC-3436, JH10CU-4952 और JH10DD-5236 हैं।

पुलिस ने इस दौरान तीनों वाहनों के चालकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रंजीत कुमार यादव (19 वर्ष), पिता चंद्र देव यादव, निवासी टेंपो स्टैंड के पास, भूली थाना, धनबाद; गुड्डू कुमार (23 वर्ष), पिता स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह, निवासी मेनाटोला, थाना जगदीशपुर, जिला भोजपुर; तथा बेस लाल यादव, पिता स्वर्गीय शैलेंद्र सिंह, निवासी डुमरी बाईपास, थाना डुमरी शामिल हैं।

टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि बरवाअड्डा की ओर से गिरिडीह की दिशा में अवैध कोयला ले जाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर समय रहते कार्रवाई कर कोयला और वाहनों को जब्त कर लिया गया।

इस मामले में टुंडी थाना में वाहन, चालक और मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही पूरे कोयला सिंडिकेट के नेटवर्क का खुलासा करने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top