कलश स्थापित कर की मां दुर्गा की आराधना, कन्या पूजन कर दिया नारी शक्ति को सम्मान

कलश स्थापित कर की मां दुर्गा की आराधना, कन्या पूजन कर दिया नारी शक्ति को सम्मान

डीजे न्यूज, धनबाद: नवरात्रि के पावन अवसर पर  सामाजिक महिला पुष्पा राय ने कुसुम बिहार कॉलोनी मुरली मेंशन स्थित अपने आवास पर विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की कलश स्थापना कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कन्या पूजन कर मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की और सभी के सुख, शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान कुसुम बिहार में भक्तिमय माहौल रहा ।  पुष्पा ने मां जगदम्बा के श्रीचरणों में नमन कर क्षेत्र और समाज के लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
कन्या पूजन कर नारी शक्ति को सम्मान दिया। पुष्पा ने कन्या पूजन को भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा बताया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा नारी शक्ति के सम्मान और उसके दिव्य स्वरूप के प्रति श्रद्धा को दर्शाती है।
उन्होंने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों से मिलने वाली प्रेरणा का उल्लेख करते हुए साहस, शक्ति और त्याग के महत्व पर जोर दिया। उनके अनुसार, नवरात्रि आत्मिक शक्ति और सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा देने वाला पर्व है।

नवरात्रि आस्था, शक्ति और भक्ति का प्रतीक: पुष्पा

पुष्पा राय ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, आस्था और भक्ति का प्रतीक है। मां दुर्गा की आराधना सत्य के मार्ग पर चलने, अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देती है।
उन्होंने मां जगदम्बा से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे और हर घर में सुख, शांति तथा समृद्धि का वास हो।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top