मेला में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए कतरास पुलिस ने की बैठक, थानेदार ने जवानों को दिया आवश्यक निर्देश

मेला में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए कतरास पुलिस ने की बैठक, थानेदार ने जवानों को दिया आवश्यक निर्देश

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास थाना क्षेत्र में आयोजित मेले को लेकर पुलिस ने बुधवार को बैठक की। बैठक में पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे। थानेदार प्रवीण कुमार ने मेले में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए  आवश्यक दिशा निर्देश दिया। थानेदार ने कहा कि कतरास में शांतिपूर्ण मेला संपन्न करने के लिए कतरास पुलिस कटिबंध है। प्रवीण कुमार ने बताया कि 24 घंटा चल रहे हैं मेले में पुलिस बल जगह-जगह तैनात किए गए हैं। इसके अलावे दंडाधिकारी सभी पूजा पंडालों में तैनात हैं। मेला में आने वाले श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण मेला घूमने और मां दुर्गा के दर्शन करने की अपील की। मौके पर सहायक निरीक्षक मनोज कुमार, दुर्गेश सिंह, सोनू प्रसाद, पवन तिर्की, सत्येंद्र यादव, अवर सहायक निरीक्षक शैलेश कुमार, रोशन मिंस, गौतम कुमार, कर्म देव प्रजापति आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top