नवपत्रिका विसर्जित
बलियापुर: विजयदशमी के मौके पर बुधवार सुबह बलियापुर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में नव पत्रिका (कोला बोऊ) का विसर्जन किया गया। मां की विदाई बेला में महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया। महिलाएं ढाक के ताल पर नाचते गाते नवपत्रिका विसर्जन में शामिल हुई।