जुड़वा बहनों ने कांस्य पदक हासिल कर बढ़ाया मान, सीएमडी ने किया सम्मानित

जुड़वा बहनों ने कांस्य पदक हासिल कर बढ़ाया मान, सीएमडी ने किया सम्मानित

डीजे न्यूज, धनबाद: बीसीसीएल के कोयला भवन मुख्यालय में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल ने वाको किकबॉक्सिंग वर्ल्ड कप की कांस्य पदक विजेता मनदीप कौर एवं राजदीप कौर को उनकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर सम्मानित किया।

उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में 13 से 18 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में धनबाद की जुड़वा बहनों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। मनदीप कौर ने अंडर-18, 60 किग्रा भार वर्ग की तातामी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता, जबकि राजदीप कौर ने इसी भार वर्ग की रिंग स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धियों से देश, झारखंड एवं धनबाद का गौरव बढ़ाया।

बीसीसीएल द्वारा दोनों खिलाड़ियों को इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी हेतु प्रायोजन सहायता प्रदान की गई थी। इस अवसर पर सीएमडी ने दोनों पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

बीसीसीएल युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन एवं सहयोग प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top