रावण की नाभी में लगी तीर और धू-धू कर जलने लगा पुतला रावण दहन अहंकार और अन्याय जैसे बुरे गुणों के विनाश का प्रतीक है: शत्रुघ्न महतो

रावण की नाभी में लगी तीर और धू-धू कर जलने लगा पुतला

रावण दहन अहंकार और अन्याय जैसे बुरे गुणों के विनाश का प्रतीक है: शत्रुघ्न महतो

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): विजयादशमी के दिन मंगलवार रात मलकेरा फुटबॉल ग्राउंड में रावण दहन का आयोजन किया गया। लोगों से खचाखच भरे ग्राउंड में 40 फीट ऊंची रावण की नाभी में जैसे ही विधायक शत्रुघ्न महतो की तीर लगी, पुतला धू-धू कर जल उठी। इस दौरान आतिशबाजी से पूरा इलाका गूंज उठा। वातावरण जयश्री राम के उदघोष से गुंजायमान हो उठा।
विधायक ने कहा कि दशहरा और विजयादशमी सत्य की असत्य पर तथा धर्म की अधर्म पर जीत का प्रतीक है। उन्होंने लोगों को अपने जीवन में अनुशासन लाने तथा इंद्रियों पर काबू पाकर अपने अंदर की बुराइयों को समाप्त करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन अहंकार और अन्याय जैसे बुरे गुणों के विनाश का प्रतीक है। यह नकारात्मकता पर विजय पाने के संदेश को पुष्ट करता है।
मौके पर जिप प्रतिनिधि जितेश रजवार, सिनीडीह मंडल भाजपा अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव, समाजसेवी टिंकू तिवारी, भुनेश्वर साव, विजय रजक, मोंटी ठाकुर, योगेश रजवार, लखी सिंह, मनोज ठाकुर आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top