कांग्रेस नेता को पितृशोक

कांग्रेस नेता को पितृशोक

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समन्वयक सह दुमका लोकसभा के सह प्रभारी रवीन्द्र वर्मा के पिता देव नाथ प्रसाद का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने 85 वर्ष की उम्र में धनबाद के टेम्पल रोड, मनईटांड़ स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
स्वर्गीय देव नाथ प्रसाद अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार को सुबह 8 बजे टेम्पल रोड, मनईटांड़ स्थित उनके निवास स्थान से निकलेगी। इसके बाद मटकुरिया श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top