डीजे न्यूज, बिष्णुगढ़,हजारीबाग : बगोदर विधानसभा क्षेत्र के बिष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत बराई गांव निवासी भाजपा नेता दिलीप महतो के पिता एवं महाराष्ट्र सरकार के बिजली विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी नंदलाल महतो के निधन पर बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो ने गहरी संवेदना व्यक्त की।
निधन का दुखद समाचार मिलने पर विधायक नागेन्द्र महतो शोकाकुल परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत नंदलाल महतो के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में अपनी संवेदना प्रकट की।
विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस मौके पर मुखिया राजेंद्र मंडल, पिंटू मंडल, भुवनेश्वर महतो, रोहितलाल महतो, मुकेश महतो, कालेश्वर महतो सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।