दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा में कोताही बर्दाश्त नहीं : एसडीओ 

दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा में कोताही बर्दाश्त नहीं : एसडीओ 

डीजे न्यूज, सरिया (गिरिडीह) : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन सतर्क है। रविवार की देर शाम बगोदर-सरिया अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार गुप्ता ने शारदीय नवरात्र की महाष्टमी के अवसर पर बनखारो दुर्गा पूजा मेले की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने पूजा पंडाल में सुरक्षा मानकों की जानकारी ली और दुर्गा पूजा समिति बनखारो के अध्यक्ष मित्तलाल मंडल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पंडाल में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखे जाएं और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सतर्कता बरतने तथा व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया गया।

प्रशासनिक निरीक्षण का उद्देश्य पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और मेले का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग, सरिया के बीपीओ, पुलिस जवान बलदेव मंडल, अधिवक्ता शंभू प्रसाद वर्मा, शंभू मंडल, खुबलाल वर्मा, बगोदर-सरिया अनुमंडल शांति समिति के सदस्य, ग्राम पंचायत चिरुवा के मुखिया प्रतिनिधि रफीक अंसारी, पंचायत समिति सदस्य लाल मोहम्मद तथा पत्रकार प्रयाग कुमार ठाकुर उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top