समाजसेवी की पहल पर खोया पर्स मिलने से आई खुशियां

समाजसेवी की पहल पर खोया पर्स मिलने से आई खुशियां

डीजे न्यूज, धनबाद: दुर्गा पूजा के दौरान पर्स खोने से परेशान पतराकुल्ही की एक युवती को समाजसेवी सप्पू महतो की पहल पर उसका पर्स वापस मिल गया। पर्स मिलने से युवती और उसके स्वजनों में खुशी है। समाजसेवी सप्पू महतो ने बताया कि गोविंदपुर के जंगलपुर निवासी विद्युत कुमार पांडेय को सोमवार को सरायढेला स्थित स्टील गेट में एक पर्स मिला था। उसमें हजारों रुपये के साथ आधार कार्ड, वोटर कार्ड सहित कई जरूरी कागजात थे। पर्स मिलने के बाद विद्युत कुमार ने फोन कर इसकी जानकारी सप्पू महतो को दी। इसके बाद मंगलवार को पर्स युवती के मामा प्रदीप मल्लिक को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि पर्स पतराकुल्ही के चाकीटांड़ निवासी काजल कुमारी का था। पर्स और जरूरी कागजात वापस मिलने पर युवती के परिवार ने राहत की सांस ली।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top