अगरबत्ती से वृद्धा के कपड़ों में लगी आग, जख्मी

अगरबत्ती से वृद्धा के कपड़ों में लगी आग, जख्मी

बलियापुर: महानवमी के मौके पर सोमवार को बलियापुर दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना एवं एवं प्रतिमा के दर्शन के लिए पहुंची साठ वर्षीय महिला गुंजा देवी के कपड़े में अगरबत्ती से आग लग गई। घटना में वह जख्मी हो गयी । मंदिर परिसर में मौजूद अन्य लोगों ने महिला के कपड़ों में लगी आग को तत्काल बुझाया। फिर उन्हें बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जानकारी के अनुसार उनके दाएं हाथ, पेट समेत शरीर के अन्य कई हिस्सों में जख्म बताए जाते है। बलियापुर सीएचसी के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top