नवमी पर 108 कन्याओं का पूजन, मां दुर्गा से की सुख-समृद्धि की कामना

नवमी पर 108 कन्याओं का पूजन, मां दुर्गा से की सुख-समृद्धि की कामना

डीजे न्यूज, धनबाद: महानवमी के पावन अवसर पर वसंत बिहार स्थित नीलकंठ मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजा पंडाल में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ 108 कन्याओं का पूजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, शांति तथा खुशहाली की कामना की।
धार्मिक परंपरा के अनुसार, कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनकी पूजा की जाती है। इसी भावना के साथ कन्याओं को सम्मानपूर्वक आमंत्रित कर उनका पूजन किया गया तथा उन्हें प्रसाद और उपहार भेंट किए गए। श्रद्धालुओं ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूरा परिसर मां दुर्गा के जयकारों से गूंजता रहा। आयोजन ने नवरात्र की धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और कन्या सम्मान की परंपरा को जीवंत कर दिया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। मौके पर मुख्य यजमान दीपक सिंह एवं गणेश दुबे तथा कमेटी के अध्यक्ष  अजय सिंह, उद्धेश्वर सिंह, कार्तिक दुबे,अमित कुमार, अभिषेक चौरसिया ,विजय तिवारी, गौतम कुमार, अजय सिंह, अमित कुमार, राहुल मंडल,अमन कुमार आदि थे । इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी राम नारायण ने दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top