जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त, समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

Advertisements

जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त, समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन द्वारा शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना एवं आश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा।

जनता दरबार में जमाबंदी रद्द करने, ग़ैर आबाद सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने, भूमि को NGDRS से मुक्त करने, आपसी पारिवारिक विवाद, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मंईया सम्मान योजना, होमगार्ड बहाली, म्यूटेशन, रैयत तथा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, आपसी विवाद, मारपीट, धमकी, आर्म्स लाइसेंस, छात्रवृत्ति केंद्रीय विद्यालय में नामांकन, समेत कई अन्य शिकायतें तथा आवेदन प्राप्त हुई।

उपायुक्त ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top