69 बेटिकट यात्रियों को लगा जुर्माना

Advertisements

69 बेटिकट यात्रियों को लगा जुर्माना

डीजे न्यूज, धनबाद: रेलवे मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शुक्रवार को धनबाद स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 69 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे। इस दौरान उनसे 20,625 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई ।  चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया। टिकट जांच अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटर पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top