डीआरएम ने किया डुमरी बिहार स्टेशन के यार्ड का निरीक्षण
डीजे न्यूज, धनबाद: डीआरएम अखिलेश मिश्र ने शुक्रवार को डुमरी बिहार स्टेशन के यार्ड का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यार्ड की परिचालन व्यवस्थाओं, संरक्षा मानकों तथा रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस अवसर पर धनबाद मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।