झारखंड बंद की पूर्व संध्या पर गोविंदपुर में निकला मशाल जुलूस

झारखंड बंद की पूर्व संध्या पर गोविंदपुर में निकला मशाल जुलूस

झारखंड आंदोलनकारियों की उपेक्षा कर रही हेमंत सरकार : जगत महतो

डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद) : झारखंड बंद की पूर्व संध्या पर झारखंड आदोंलनकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से मंगलवार शाम गोविंदपुर लाल बाजार में मशाल जुलूस निकाला गया। मोर्चा के केंद्रीय सचिव जगत महतो ने कहा कि झारखंड सरकार आंदोलनकारियों की उपेक्षा कर रही है। उन्हें विभिन्न सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। इस अवसर पर लोगों से बुधवार के बंद में सहयोग करने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि जिसने अलग राज्य निर्माण में अपना अहम योगदान दिया, हेंमत सरकार वैसे लोगों को पेंशन, उनके परिजनो को नौकरी आदि देने की बात कह कर मुकर रही हैं। मशाल जुलूस में जिला उपाध्यक्ष रति रंजन गिरि, महासचिव विश्वनाथ पाल, बलराम साव, सचिव मोईन अंसारी, दिनेश मंडल, बासुदेव यादव, राजेश शर्मा, जीतू साव, बबलू बाऊरी, गोपाल मोदक, दुर्योधन मंडल, हराधन मंडल समय दर्जनों आंदोलनकारी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top