जहाजटांड़ में अवैध लोहा तस्करी का पर्दाफाश ग्रामीणों ने भारी मात्रा में लोहा पकड़ा, पुलिस की कार्रवाई नहीं होने से आक्रोश

Advertisements

जहाजटांड़ में अवैध लोहा तस्करी का पर्दाफाश

ग्रामीणों ने भारी मात्रा में लोहा पकड़ा, पुलिस की कार्रवाई नहीं होने से आक्रोश

डीजे न्यूज, धनबाद: भौंरा ओपी क्षेत्र के जहाजटांड़ में सोमवार को ग्रामीणों ने अवैध रूप से काटे गए भारी मात्रा में लोहा बरामद किया। लोहा बीसीसीएल की है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस के साथ साथ वरीय अधिकारियों को दी। ग्रामीणों ने बताया कि मामले की सूचना देने के बाद भी अभी तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची है।


ग्रामीण खेमलाल ने बताया कि इस इलाके में लंबे समय से बीसीसीएल की बंद पड़ी संरचनाओं की अवैध कटाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने जिम्मेदारी निभाते हुए कटे हुए लोहे को सुरक्षित रखा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगाई गई तो बीसीसीएल की करोड़ों रुपये की संपत्ति पूरी तरह समाप्त हो सकती है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि अवैध कटाई का यह कारोबार संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा है. जिसके कारण स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, पुलिस के वरीय अधिकारियों और बीसीसीएल प्रबंधन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा अवैध कटाई में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top