जयंती पर पूर्व सांसद एके राय को अर्पित की श्रद्धांजलि

Advertisements

जयंती पर पूर्व सांसद एके राय को अर्पित की श्रद्धांजलि

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): निचितपुर स्थित भाकपा-माले के आवासीय कार्यालय में सोमवार को मजदूरों का मसीहा, मार्क्सवादी चिंतक, झारखंड आंदोलनकारी, पूर्व सांसद कॉमरेड ए.के राय की जयंती मनाई गई।  भाकपा-माले एवं इंकलाब नौजवान सभा (RYA) के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके विचारों को याद करते हुए उनके तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया।
माले के वरिष्ठ नेता कार्तिक महतो ने कहा कि कॉमरेड ए.के राय ने मजदूर, किसान एवं आम जनता के हक अधिकारों के लिए ही अपना जीवन को समर्पित कर दिया था। उन्होंने सड़क से लेकर संसद तक केवल आम जनता, किसान, मजदूर के प्रत्येक अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका कहना था कि राजनीतिक सेवा के लिए है धन प्राप्त करने के लिए नहीं। उन्होंने संसद की पेंशन को न लेने का कार्य किया।  साथ ही सांसद पेंशन का विरोध भी किया था। उन्होंने अपने जीवन काल में कोई भी निजी संपत्ति नहीं बनाई। वह आजीवन सादा जीवन ही व्यतीत किया। उनकी सादगी ही  पहचान बनी। कार्यक्रम में बीसीकेयु एरिया 4 के क्षेत्रीय सचिव सुनील महतो, चेतू साव, लव रवानी, डॉ.आकाशदीप महतो, डॉ.किशन राज, बबलू गाझु, लकी बेसरा आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top