जेसीबी एवं पोकलेन मशीन से रेत हटाने की कवायद

Advertisements

जेसीबी एवं पोकलेन मशीन से रेत हटाने की कवायद

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): दामोदर नदी का जलस्तर घटने से बीते एक सप्ताह से बलियापुर जलापूर्ति योजना ठप है। इसे चालू कराने के लिए सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने पहल शुरु की है। उनके निर्देश पर दामोदर नदी में जेसीबी एवं पोकलेन मशीन से रेत की खुदाई का कार्य मंगलवार से शुरू किया गया है। पानी को इंटेकवेल तक पहुंचाने की योजना है ताकि जल्द ही आपूर्ति शुरू हो सके।
मालूम हो कि दामोदर नदी का पानी सूख जाने योजना के इंटेकवेल में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जलापूर्ति ठप पड़ने से बलियापुर क्षेत्र के सभी 68 गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। नल जल योजना का लाभ लाखों लोगों को नहीं मिल रहा है।
रेत खुदाई कार्य में विधायक प्रतिनिधि हीरालाल मोदक, चंदन भूमिहार एवं प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी के पति व भाकपा माले के सक्रिय कार्यकर्ता विजय रजक जुटे हुए हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top