Advertisements
बीडीओ ने दिया तैयारियां पूरी करने का निर्देश
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बीडीओ प्रभाष चंद्र दास ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित किया। इस दौरान आगामी 16 जून को धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन का बलियापुर क्षेत्र में निरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों को अपने-अपने विभागों में तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी डॉक्टर राहुल कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रीना कुमारी, सीडीपीओ समेत अन्य सभी विभागों के पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक मौजूद थे।