गोली व बम के धमाके से दहला कतरास के सोनारडीह का इलाका पुलिस से राइफल छीनने का प्रयास, गश्ती वाहन को किया क्षतिग्रस्त अवैध कोयला खनन का विरोध करने पर हुआ बवाल

Advertisements

गोली व बम के धमाके से दहला कतरास के सोनारडीह का इलाका

पुलिस से राइफल छीनने का प्रयास, गश्ती वाहन को किया क्षतिग्रस्त

अवैध कोयला खनन का विरोध करने पर हुआ बवाल

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बाघमारा पुलिस अनुमंडल के सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंर्तगत बहियारडीह में अवैध कोयला तस्करों ने मंगलवार सुबह जमकर उत्पात मचाया। तस्करों ने गोली व बम के धमाके कर दहशत का माहौल कायम कर दिया। शंकर साव के दुकान में तोड़फोड़ की। बाइक, सीटीटीवी, फ्रीज सहित अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों के अनुसार कोयला धंधेबाजों की संख्या लगभग सौ के आसपास थी।

पुलिस पर भारी कोयला धंधेबाज

घटना की सूचना पाकर बरोरा थाना तथा सोनारडीह ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही कोयला धंधेबाजों उनपर टूट पड़ा और पुलिस कर्मियों से रायफल छीनने का प्रयास किया। इसमें असफल होने पर गश्ती वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।

ग्रामीणों ने किया विरोध
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण सोनारडीह ओपी पहुंचे और विरोध जताया। महिलाओं ने फोर लेन सड़क को जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने बलपूर्वक रोक दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top