बलियापुर की खबरें:-
वृद्धजनों को कराया भोजन
बलियापुर: विश्व सेवा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को लायंस क्लब बलियापुर ने टुंडी के लालमणि वृद्धाश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान आश्रम के वृद्ध जनों को भोजन कराया गया। इसकी जानकारी देते हुए क्लब के गिरधारी लाल अग्रवाल ने बताया कि आश्रम के 50 वृद्धजनों ने प्रसन्नता से भोजन ग्रहण किया। मौके पर क्लब के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, सचिव चितरंजन महतो, गिरधारी लाल अग्रवाल, देवव्रत मुखर्जी, कैलाश प्रसाद अग्रवाल, विनोद गुप्ता, राम केसर महतो, प्रदीप कुमार साव आदि थे।
————————————————-
शिक्षक प्रतिनियुक्त करने की मांग
बलियापुर: राजकीय बुनियादी उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय परसबनिया के प्रबंध समिति अध्यक्ष सपन कुमार महतो ने जिला शिक्षा अधीक्षक से भेंट किया। उन्होंने विद्यालय में शिक्षकों की कमी तथा इससे प्रभावित हो रहे पठन-पाठन को देखते हुए शिक्षक प्रतिनियुक्त करनें से संबंधित मांगपत्र सौंपा। उनके साथ समिति के संतोष बाउरी भी थे।
—————————————————-
स्कूलों में बांग्ला भाषा की पढ़ाई शुरू कराने की मांग तेज
बलियापुर: घड़बड़ प्राथमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की बैठक पूर्व मुखिया दिनेश सरखेल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में धनबाद स्थित माइनॉरिटी स्कूल प्राण जीवन एकेडमी एवं अभय सुंदरी गर्ल स्कूल समेत जिला के सभी स्कूलों में बांग्ला विषय की पढ़ाई शुरू कराने की मांग जिला प्रशासन से किया गया। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि यदि जिले की सभी स्कूलों में बांग्ला भाषा की पढ़ाई शुरू नहीं किया गया तो समिति इसके विरुद्ध आंदोलन करेगी। बैठक में बेंगु ठाकुर, जितेन सरखेल, संतोष चटर्जी, सकोड़ी सरखेल, कीर्तन गोराई, साधन पाल, बीजू सरखेल आदि थे।
—————————————————
बलियापुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
बलियापुर: दुर्गा पूजा एवं दशहरा के मद्देनजर बलियापुर बाजार में बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नेतृत्व सीओ मुरारी नायक कर रहे थे। सीओ के साथ बलियापुर पुलिस पदाधिकारी एवं जवान थे। इस संबंध में सीओ ने बताया कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर बाजार में लोगों के आने जाने की सुविधा के लिए रास्ते को अतिक्रमण से मुक्त करना बहुत जरूरी है। सीओ ने बताया कि गुरुवार को भी अभियान चलाया जाएगा। जो भी दुकानदार एवं व्यक्ति सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमांक कर व्यवसाय चला रहे हैं उन्हें चिन्हित कर आगे की कार्रवाई करने की बातें कहीं।
————————————————–
जर्जर आवासों की मरम्मत को डीसी को दिया पत्र
बलियापुर: बेलगड़िया कॉलोनी के युवा कांग्रेस नेता प्रीतम रवानी ने उपायुक्त को पत्र देकर बेलगड़िया टाउनशिप के फेस वन टू एवं फेस 3 के जर्जर पुराने आवासों की मरम्मत्ती की मांग किया है। पत्र में कहा है कि करीब डेढ़ दशक पूर्व विस्थापितों के लिए बनाए गए आवास काफी जर्जर हो गए हैं। जर्जर आवासों का छज्जा टूट रहें हैं। बरसात के दिनों में छतों से पानी टपकने से ऊपरी तले में रहने वाले लोगों को दिक्कतें होती है। आवास काफी जर्जर हो जाने से दुर्घटना का भय बना रहता है। उन्होंने जरेडा के जिम्मेदार पदाधिकारीयों को भी पत्र की प्रति देकर इस पर कार्रवाई की मांग किया है।
————————————————–
गुरू गोष्ठी का आयोजन
बलियापुर: पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगेपाड़ा में बुधवार को शिक्षा विभाग की गुरु गोष्ठी आयोजित किया गया। बैठक में एक पेड़ मां के नाम, एसएचवीपी , छात्र छात्रों का पोशाक आदि पर चर्चा किया गया। बैठक में बीपीओ हरि गोपाल प्रसाद आदित्य प्रसाद मिर्धा, स्वप्न कुमार महतो, रविंद्र यादव, रामस्वरूप प्रजापति, संदीप महतो, हरिवंश सिंह, दिलीप गोप, बादल दास, शमशेर आलम, संतोष, रश्मि सिन्हा आदि थे।