भाजपा धनबाद में एक दिसंबर को ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा करेगी, कांग्रेस पर जमकर बरसे ढुलू महतो
डीजे न्यूज, धनबाद : भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर एवं धनबाद ग्रामीण की संयुक्त बैठक शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में धनबाद महानगर के जिला अध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक का संचालन धनबाद महानगर के जिला महामंत्री रुपेश सिन्हा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन धनबाद महानगर जिला महामंत्री मानस प्रसून ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के महामंत्री मनोज सिंह, धनबाद सांसद ढुलू महतो, बाघमारा के विधायक शत्रुघ्न महतो, भाजपा प्रदेश के मंत्री सरोज सिंह, दिलीप वर्मा, धनबाद ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार, निरसा की पूर्व विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, तारा देवी उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश के महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि कांग्रेस लगातार मिलती हार से व्यथित होकर पूरे भारतवर्ष में अपने पड़ोसी देशों की तरह अराजक स्थिति उत्पन्न करने का काम कर रही है, वह झूठा भ्रम फैलाने का काम कर रही है। सभी चुनाव में बुरी तरह पराजित होने के उपरांत विदेशी फंडिंग को लेकर भारत के जनमानस में जहर फैलाने का काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस एवं विपक्षी पार्टियों के इस भ्रम जाल को तोड़ने के लिए 1 दिसंबर को अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा करके धनबाद की जनता को यह बताना चाहती है कि मोदी जी के नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास हो रहा है और देश की जनता भली भांति विपक्ष के आडंबर को समझती है। हम भाजपा कार्यकर्ताओं का ये दायित्व बनता है कि सच्चाई को आम जनमानस तक पहुंचाएं।
बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद सांसद ढुलू महतो ने कहा कि 1 दिसंबर को आहूत पदयात्रा में पूरे धनबाद जिला से हजारों कार्यकर्ता और जनता पहुंचकर झूठे विपक्षी को बताने का काम करेंगे कि वह कभी झूठ आडंबर रचकर जनता को गुमराह नहीं कर पाएंगे। भारत की जनता भली भांति विपक्षियों से चिर परिचित है।
बैठक को संबोधित करते हुए बाघमारा के विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहने वाले कार्यकर्ता हैं, वह कांग्रेस के झूठे प्रोपेगैंडा में पड़ने वाले नहीं हैं। आगामी 1 दिसंबर को होने वाली पदयात्रा से यह सुनिश्चित करने का काम करेंगे।
बैठक को भाजपा प्रदेश के मंत्री सरोज सिंह, प्रदेश के मंत्री दिलीप वर्मा, महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार, अपर्णा सेन गुप्ता, तारा देवी ने भी संबोधित किया।
बैठक में भाजपा में विश्वास जताते हुए धनबाद महानगर के कुछ गणमान्य लोगों को भाजपा का अंगवस्त्र देकर शामिल कराया गया, जिनके नाम इस प्रकार हैं – डॉ. जिमि अभिषेक, चार्टेड एकाउंटेंट राहुल सुरेखा, एडवोकेट उमेश कुमार, ऋषिकेश पांडे, रितेश मिश्रा।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, योगेंद्र यादव, चिकित्सा प्रकोष्ठ के हरेंद्र सिंह, जिला पदाधिकारी बीरेंद्र हाँसदा, अजय निषाद, महेश पासवान,
प्रियंका देवी, मौसम सिंह, बच्चा गिरी, रिंकू सिंह पटेल, मिल्टन पार्थ सारथी, संतोष झा पिंटू, सुप्रभात, रंजीत बिल्लू, दीपक झा, सोनू श्रीवास्तव, किशुन महतो, बिरजू रवानी, बलराम महतो, बसंती देवी, रंजय सिंह, हुलास दास, मनोज गुप्ता, राजा राम दत्ता, सनी रवानी, अवधेश साव, संतोष रवानी, सुनील पासवान, अजय दास, सुभाष महतो, बीरेंद्र वर्मा सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।