30 नवंबर को सीएमपीएफ कार्यालय धनबाद का होगा घेराव, पेंशन बचाओ-बढ़ाओ को लेकर बिगुल फूंका

30 नवंबर को सीएमपीएफ कार्यालय धनबाद का होगा घेराव, पेंशन बचाओ-बढ़ाओ को लेकर बिगुल फूंका

डीजे न्यूज, धनबाद : सेवानिवृत्त कोयला खदान मजदूर संघ, धनबाद जोन की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को उमेश चन्द्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 30 नवंबर को

सीएमपीएफ कार्यालय धनबाद के मुख्य द्वार पर होने वाले प्रदर्शन की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पेंशन बचाओ, पेंशन बढ़ाओ, और पेंशन गणना में अक्टूबर 2017 से बंद कर दिए गए SDA को जोड़कर गणना करने सहित अन्य मांगों को लेकर कोयला मंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। मांग पत्र

सीएमपीएफ आयुक्त को सौंपा जाएगा।

प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में दौरा कर अधिक से अधिक संख्या में पेंशनभोगी कर्मचारियों से भाग लेने की अपील की जाएगी।

बैठक में चिमन कुमार, बैजनाथ साव, एस.एन. पांडे, मथुरा बैठा, हरिपदो रवानी, अशोक कुमार दूबे, भरत विश्वकर्मा, विजय राम आदि उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top