मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
डीजे न्यूज, रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का बुधवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से ब्रेन और हार्ट से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं।
तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले बेहतर इलाज के लिए उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से लौटने के बाद उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। घर पर ही डॉक्टरों ने जांच की थी, लेकिन सांस लेने में परेशानी बढ़ने पर उन्हें तत्काल हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया।
निधन की खबर मिलते ही बुधवार दोपहर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनके परिवार के सदस्य और कैबिनेट के कई मंत्री अस्पताल पहुंचने लगे। नेमरा स्थित पैतृक आवास पर शोक की लहर है।