एनसीसी कैडेट्स को दिया गया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Advertisements

एनसीसी कैडेट्स को दिया गया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

डीजे न्यूज, धनबाद: 5 झारखंड बटालियन एनसीसी, धनबाद द्वारा आयोजित ‘कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप’ (CATC – VII) में मंगलवार को कैडेट्स को भावी नेतृत्व और संकट प्रबंधन के लिए तैयार करने के उद्देश्य से एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर धनबाद स्थित डीआईटी (DIT) परिसर में 05 जून से 14 जून तक संचालित किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि और विशेषज्ञ वक्ता के रूप में आपदा प्रबंधन अधिकारी  संजय कुमार झा उपस्थित हुए। उन्होंने शिविर में भाग ले रहे एनसीसी कैडेट्स को आपदाओं के समय त्वरित कार्रवाई, राहत-बचाव कार्य और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के व्यावहारिक गुर सिखाए।

कैंप कमांडेंट (एनीमेश झा) ने  संजय कुमार झा को उनके अमूल्य योगदान, समर्पित सेवा और उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए ‘प्रशंसा पत्र’ देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कैंप कमांडेंट ने कहा, “एनसीसी कैडेट्स को देश का भविष्य और आगामी लीडर्स माना जाता है। आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषय पर संजय कुमार झा द्वारा दिया गया प्रशिक्षण कैडेट्स के कौशल विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उनका यह नि:स्वार्थ सहयोग और मार्गदर्शन अत्यंत सराहनीय है।”

इस प्रशिक्षण सत्र में बटालियन के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों सहित सैकड़ों एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे, जिन्होंने आपदा प्रबंधन की बारीकियों को बेहद उत्साह के साथ सीखा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top