धनबाद में गृह रक्षक नव-नामांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी पारदर्शी और कदाचार मुक्त बहाली का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत

Advertisements

धनबाद में गृह रक्षक नव-नामांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी

पारदर्शी और कदाचार मुक्त बहाली का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, धनबाद के तत्वावधान में संचालित गृह रक्षकों की नव-नामांकन प्रक्रिया को रिकॉर्ड समय में पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कर लिया गया है।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार इस महा-अभियान के अंतर्गत धनबाद जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के योग्य महिला व पुरुष अभ्यर्थियों के चयन हेतु औपबंधिक मेधा सूची को आधिकारिक वेबसाइट www.dhanbad.nic.in पर https://cdn.s3waas.gov.in/s337f0e884fbad9667e38940169d0a3c95/uploads/17809410199791.pdf  सार्वजनिक कर दिया गया है।

इस बार की संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया तकनीकी सुगमता और कड़े प्रशासनिक नियंत्रण के कारण विशेष चर्चा में रही है। आयोजित शारीरिक जांच परीक्षा तथा हिन्दी लेखन क्षमता परीक्षा में हजारों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा और निष्पक्षता के ऐसे पुख्ता इंतजाम किए गए थे कि संपूर्ण बहाली के दौरान कदाचार या किसी भी प्रकार की अनियमितता की एक भी घटना सामने नहीं आई। यह पारदर्शी चयन प्रणाली का एक नया कीर्तिमान है।

शारीरिक एवं लिखित परीक्षा में सफल तकनीकी रूप से दक्ष अभ्यर्थियों की जांच हेतु विषय विशेषज्ञों के विशेष दल द्वारा ‘तकनीकी दक्षता जाँच परीक्षा’ का आयोजन किया गया था। पूर्व में प्रकाशित सूची की गहन समीक्षा एवं संशोधन करते हुए, सभी अनिवार्य योग्यताओं व अर्हताओं को पूर्ण करने वाले ग्रामीण (प्रखण्डवार) एवं शहरी (तकनीकी/गैर तकनीकी) अभ्यर्थियों की अंतिम संशोधित औपबंधिक मेधा सूची पारदर्शी तरीके से पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने इस सफल, त्वरित और स्वच्छ बहाली प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों, पुलिस बल और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

आवश्यक सूचना एवं वैधानिक चेतावनी

यह पूर्णतः एक औपबंधिक चयन सूची है। यदि किसी भी स्तर पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में कोई त्रुटि पाई जाती है, अथवा चरित्र सत्यापन एवं चिकित्सीय जाँच में अभ्यर्थी अयोग्य पाए जाते हैं, तो संबंधित अभ्यर्थी की उम्मीदवारी किसी भी स्तर पर तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top