हरलाडीह +2 प्रोजेक्ट हाई स्कूल की प्रबंधन समिति का सर्वसम्मति से गठन, ममता देवी बनीं अध्यक्ष

हरलाडीह +2 प्रोजेक्ट हाई स्कूल की प्रबंधन समिति का सर्वसम्मति से गठन, ममता देवी बनीं अध्यक्ष

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह): पीरटांड़ प्रखंड के +2 प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय, हरलाडीह में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। पुनर्गठन प्रक्रिया पर्यवेक्षक सुशील गोप की देखरेख में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों और ग्रामीणों ने भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से ममता देवी को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा विजय कुमार तूरी को उपाध्यक्ष चुना गया। चयन के बाद उपस्थित अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद जताई।

बैठक के दौरान विद्यालय में छात्रों की नियमित उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा विद्यालय के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की नियमित पढ़ाई सुनिश्चित करने और विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई।

इस अवसर पर जगदीश सोरेन, राधेश्याम मोदक, वीरेंद्र ताम्रकार, वीरेंद्र पंडित, उपेंद्र पंडित, बबलू पांडे, सफदर अली, भगत राम महतो, झगरू राय सहित अन्य अभिभावक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top