पीरटांड़ में आजसू का संगठन विस्तार अभियान तेज, पंचायत स्तर पर कार्यकर्ता सक्रिय

पीरटांड़ में आजसू का संगठन विस्तार अभियान तेज, पंचायत स्तर पर कार्यकर्ता सक्रिय

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह): आजसू पार्टी की ओर से संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत बुधवार को पीरटांड़ प्रखंड के चिरकी एवं पालगंज पंचायत में बैठक आयोजित की गई। अभियान के छठे दिन हुई इस बैठक में पंचायत एवं बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष मेराज आलम ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आम लोगों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी लगातार संगठन विस्तार अभियान चलाकर ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

बैठक में भुनेश्वर महतो, पप्पू महतो, सुशील महतो, मुकेश वर्मा, संजय महतो, मुकेश महतो, सुरेश महतो, पंचायत प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top