वेद माता गायत्री मंदिर में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन
डीजे न्यूज, धनबाद: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री वेद माता गायत्री मंदिर, कोयला नगर में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन में निःशुल्क दीक्षा संस्कार, नामकरण संस्कार, भक्ति और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं।
कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य अर्जित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में अपने संबोधन में गुरु की महत्ता और संस्कृति में गायत्री साधना को ज्यादा से ज्यादा करने के लिए योगदान पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय गायत्री परिवार और समाजसेवियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वही इस यज्ञ को सफल बनाने में साधना सिंह, संजुक्ता शर्मा, वीना माताजी, इंदु बहन, रामशिला, विनीता, रूपा, सरिता रानी, विशाल, लाल बाबू, सतीश, संत, समाजसेवी सुशील मिश्रा, समाजसेवी रूबी मिश्रा, निधि, विनीता देवी, अवधेश सिंह, विजय सिन्हा, मनोज, विवेक, जेपी साव एवं समस्त गायत्री परिवार उपस्थित थें।