घटवाल आदिवासी महासभा की युवा व महिला मोर्चा कमेटी गठित
बलियापुर: हरहरि में सोमवार को घटवाल आदिवासी महासभा की बैठक हुई। बैठक में महासभा के बलियापुर प्रखंड कमेटी के साथ-साथ प्रखंड युवा मोर्चा एवं प्रखंड महिला मोर्चा का गठन किया गया। प्रखंड कमेटी में दीपक राय अध्यक्ष एवं वीरू सिंह सचिव बने। जबकि युवा मोर्चा के अध्यक्ष रामचरण राय एवं सचिव करण राय को बनाया गया। वहीं सुमित्रा देवी एवं मिठू देवी को महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं सचिव की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में प्राण किशोर राय, विष्णु राय, कैलाश राय, सुभाष राय, मनसु राय आदि थे।