बच्चों के बीच सामान्य ज्ञान व खेलकूद आयोजित
बलियापुर: राष्ट्रीय गौरव दिवस के मौके पर प्राथमिक विद्यालय जोड़िया पार के प्रांगण में सामान्य ज्ञान व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 200 मीटर दौड़, चम्मच दौड़ आदि स्पर्धा में कक्षा एक से दशवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। चयनित कुल 38 बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुखिया सुनीता मल्किक, राकेश मलिक, दिलीप गोप, नयन ठाकुर, उज्जवल सेन, श्रीकांत महतो, अभिजीत सरकार, संतोष बाउरी, धीरेन महतो, अजय महतो आदि मौजूद थे।