सीएमडी व उनकी पत्नी ने उगते सूरज को अर्पित किया अर्घ्य
डीजे न्यूज, धनबाद: छठ महापर्व के पावन अवसर पर कोयला नगर स्थित मानसरोवर तालाब में व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। चार दिनी पर्व के अंतिम दिन सोमवार को बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल तथा दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
इस अवसर पर निदेशक (वित्त एवं मानव संसाधन) राजेश कुमार एवं दीक्षा महिला मंडल की उपाध्यक्ष नीता कुमार सहित बीसीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी सपरिवार उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सूर्यदेव एवं छठी मैया की आराधना की।
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। मानसरोवर तालाब सहित कोयला नगर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह एवं आस्था के साथ छठ महापर्व मनाया।