छठ पूजा में रिश्तेदार के घर गए थे परिजन, चोरों ने नगदी और लाखों के जेवरात उड़ाए
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के प्रधानखंटा सुड़ी कुल्ही निवासी राजेश कुमार गुप्ता के आवास का ताला तोड़कर चोरों ने रविवार रात लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी राजेश एवं उसका भाई किशन गुप्ता छठ मनाने टिहरी अपने रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। उनका छोटा भाई भी कुमारधुबी स्थित ससुराल गया था। सोमवार को छोटा भाई कुमारधुबी से वापस लौटा तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तहकीकात की।
चोरों ने मेन दरवाजे का ताला तोड़ने के बाद घर के अंदर दो कमरों में लगे ताले तोड़ा। अलमारी तोड़ कर नगदी समेत जेवरात चोरी कर ले गए। बताया जाता है कि परिजनों ने घर की मरम्मती हेतु तीन लाख रुपए निकासी कर रखा था। छठ के बाद घर की मरम्मत करामे की योजना थी।