घाघरा साइंस कॉलेज में “वैश्विक तापन” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान से छात्र लाभान्वित

Advertisements

घाघरा साइंस कॉलेज में “वैश्विक तापन” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान से छात्र लाभान्वित

डीजे न्यूज, बगोदर(गिरिडीह) : घाघरा साइंस कॉलेज, बगोदर में सोमवार को भूगोल विभाग के अंतर्गत फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुबीर कुमार ख्वास, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो. प्रेम कुमार एवं भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. अमृता ज्योति टोप्पो के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में पारसनाथ महाविद्यालय, इसरी डुमरी के भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार अकेला ने छात्र-छात्राओं को “वैश्विक तापन” विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के कारणों, प्रभावों एवं समाधान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को विषय की गहन जानकारी दी। यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी साबित हुआ।

बताया गया कि महाविद्यालय में पिछले सप्ताह भी अर्थशास्त्र विभाग द्वारा फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम आयोजित किया गया था, जिसमें पारसनाथ महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह ने “भारतीय अर्थव्यवस्था में आरबीआई के महत्व” पर व्याख्यान देकर छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की थी।

महाविद्यालय प्रबंधन ने ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रखने की बात कही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top