दस वर्षों की सेवा के बाद शिक्षिका अंजू कुमारी को दी गई विदाई

Advertisements

दस वर्षों की सेवा के बाद शिक्षिका अंजू कुमारी को दी गई विदाई

डीजे न्यूज, पीरटांड़,गिरिडीह : पीरटांड़ प्रखंड स्थित कर्णपुरा मध्य विद्यालय में शनिवार को वरिष्ठ शिक्षिका अंजू कुमारी के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गृह जिला में तबादला होने के बाद विद्यालय परिवार, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

बताया गया कि अंजू कुमारी पिछले दस वर्षों से विद्यालय में कार्यरत थीं। अपने अनुशासित कार्यशैली, ईमानदारी और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण भाव के कारण वह बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय थीं। उनका स्थानांतरण हजारीबाग जिले में हुआ है।

समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षिका के प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया। विदाई के अंतिम क्षणों में माहौल भावुक हो गया और कई छात्र-छात्राएं उनसे लिपटकर रो पड़े।

उपस्थित लोगों ने अंजू कुमारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर पूर्व प्रधानाध्यापक अरविन्द कुमार, वर्तमान प्रधानाध्यापक लालू प्रसाद यादव, यशवंत कुमार, अर्जुन महतो, विमल राय, वार्ड सदस्य संजय रवानी, झामुमो नेता कर्मवीर पंडा, भाजपा नेता शंकर सिंह समेत विद्यालय के शिक्षक, ग्रामीण और अभिभावक उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top