पेट्रोल-डीजल संकट पर भड़का झामुमो, कहा- महंगाई और परेशानी से जनता बेहाल

Advertisements

पेट्रोल-डीजल संकट पर भड़का झामुमो, कहा- महंगाई और परेशानी से जनता बेहाल

डीजे न्यूज, गिरिडीह : पेट्रोल और डीजल के दाम में हुई बढ़ोतरी को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। झामुमो के जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा और खाद्य पदार्थों समेत रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें महंगी होंगी।

उन्होंने कहा कि आम जनता पहले से ही बढ़ती महंगाई से परेशान है और अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। श्री शर्मा ने इसे केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का परिणाम बताते हुए कहा कि देशभर में लोग महंगाई और ईंधन संकट से परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि गिरिडीह में पेट्रोल और डीजल की कमी के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों को सीमित मात्रा में ईंधन दिया जा रहा है। इससे लंबी दूरी तय करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में भी लोगों को परेशानी हो रही है।

झामुमो ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और किल्लत को लेकर जनता में केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top