मतदाता पुनरीक्षण अभियान के लिए राजनीतिक दलों संग बैठक

Advertisements

मतदाता पुनरीक्षण अभियान के लिए राजनीतिक दलों संग बैठक

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : पीरटांड़ अंचल कार्यालय में सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी हृषिकेश मरांडी के नेतृत्व में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं बीएलए-2 के साथ बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से जल्द से जल्द मतदान केंद्रवार बीएलए की संख्या एवं नाम उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। इस दौरान बीएलए के दायित्वों एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आगामी एसआईआर फेज-3 के तहत होने वाले कार्यों की तिथि एवं रूपरेखा से सभी को अवगत कराया गया।

अधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील की। मौके पर झामुमो के बिरजू मरांडी, आजसू के शंभू सिंह, धीरज बरनवाल, कांग्रेस के धनंजय गोस्वामी सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top