डल्फिन एफसी और बीबीएम एफसी के बीच रोमांचक मुकाबला गोलरहित ड्राॅ
धनबाद सीनियर फुटबॉल लीग
डीजे न्यूज, धनबाद : बिरसा मुंडा स्टेडियम में चल रही शांति गोपाल दा सीनियर फुटबॉल लीग में मंगलवार को डल्फिन एफसी और बीबीएम एफसी के बीच खेला गया मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। दोनों टीमों ने पूरे मैच के दौरान एक-दूसरे के गोलपोस्ट पर लगातार आक्रमण किए, लेकिन मजबूत रक्षापंक्ति और गोलकीपरों के शानदार प्रदर्शन के कारण कोई भी टीम बढ़त हासिल नहीं कर सकी।
मैच में दोनों ओर से खिलाड़ियों ने तेज और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। कई मौकों पर गोल करने के अवसर बने, लेकिन फिनिशिंग में कमी के कारण गेंद गोलपोस्ट का रास्ता नहीं तलाश सकी। निर्धारित समय तक स्कोर 0-0 रहने के बाद मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
मैच में निर्णायक की भूमिका सुरेश किस्कू, संजय हेंब्रम, रवि लाल हेंब्रम और वासुदेव हेंब्रम ने निभाई।