पीस पोस्टर कॉन्टेस्ट में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

पीस पोस्टर कॉन्टेस्ट में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

बलियापुर: झारखंड पब्लिक स्कूल में बुधवार को लायंस क्लब की ओर से अंतरराष्ट्रीय पीस पोस्टर कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के साठ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के प्रभारी गिरधारी लाल अग्रवाल ने बताया कि बच्चों में कलात्मक प्रतिभा के माध्यम विश्व में शांति, एकता, प्रेम एवं भाईचारे का संदेश व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है। क्लब द्वारा हर साल इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। मौके पर क्लब के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव,  सचिव चितरंजन महतो, जीएल अग्रवाल, देवव्रत मुखर्जी, शंकर रविदास, स्वप्न कुमार महतो, उप प्रमुख आशा देवी, स्कूल के निदेशक अताउर रहमान, मोहन धीवर आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top