पलानी में लोक गीत प्रतियोगिता आयोजित, कलाकारों ने सोहराय गीत की दी प्रस्तुति

पलानी में लोक गीत प्रतियोगिता आयोजित, कलाकारों ने सोहराय गीत की दी प्रस्तुति

बलियापुर: सोहराय पर्व के अवसर पर पलानी  के मड़प थान परिसर में मंगलवार की रात लोक सांस्कृतिक सोहराय गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुड़मी समाज के तत्वावधान में आयोजित संस्कृतिक प्रतियोगिता में धनबाद, बोकारो एवं पुरुलिया जिला के विभिन्न गांव से डेढ़ दर्जन से भी अधिक टीमों ने भाग लिया। लोक कलाकारों ने बारी-बारी से सोहराय गीत प्रस्तुत किया। उद्घाटन कुड़मी समाज के दीपक पुनरियार ने किया। प्रतिभागी टीमों को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में जगन्नाथ महतो, शिवप्रसाद महतो, चौधरी चरण महतो, त्रिलोचन महतो, अघनु महतो, भोलानाथ महतो, महेश्वर महतो, गोविंद महतो, श्रीदाम महतो समेत सैकड़ो थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top