डांडीडीह के जर्जर पुल की जगह बनेगा डबल लेन नया पुल, डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू

डांडीडीह के जर्जर पुल की जगह बनेगा डबल लेन नया पुल, डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू

डीजे न्यूज, गिरिडीह : डांडीडीह स्थित सीसीएल की रेलवे लाइन के ऊपर बने संकरे एवं जर्जर पुल की समस्या को लेकर सिविल सोसाइटी गिरिडीह द्वारा उपायुक्त को दिए गए अनुरोध पत्र पर त्वरित संज्ञान लिया गया है। उपायुक्त के निर्देश के बाद पथ निर्माण विभाग ने सिविल सोसाइटी गिरिडीह के कार्यालय सचिव श्री सुधीर कुमार अग्रवाल को पत्र भेजकर पुल निर्माण की दिशा में की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी है।

पथ निर्माण विभाग की ओर से बताया गया है कि डांडीडीह में वर्तमान संकरे एवं जर्जर पुल के स्थान पर डबल लेन नए पुल के निर्माण के लिए मिट्टी की जांच पूरी कर ली गई है। वहीं, नए पुल के निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया भी जारी है।

सिविल सोसाइटी गिरिडीह ने कहा कि विभाग की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि उनकी मांग को उचित महत्व दिया गया है और नए पुल के निर्माण को लेकर पथ निर्माण विभाग गंभीरता से कार्य कर रहा है। नया डबल लेन पुल बनने से क्षेत्र में लंबे समय से बनी रहने वाली जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

साथ ही, पुल के जर्जर और संकरे होने के कारण वाहन चालकों एवं राहगीरों को होने वाली परेशानी तथा सुरक्षा संबंधी चिंताओं का भी समाधान होगा। नए पुल के निर्माण से आवागमन सुगम एवं सुरक्षित होने की संभावना है।

सिविल सोसाइटी गिरिडीह ने इस मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई आगे बढ़ाने के लिए उपायुक्त महोदय एवं पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। यह जानकारी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुंझुनवाला ने दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top