छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा ने गांडेय में कराया बाजार बंद

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा ने गांडेय में कराया बाजार बंद

डीजे न्यूज, गांडेय, गिरिडीह : JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को आहूत झारखंड बंद का गांडेय में असर देखने को मिला। बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में भ्रमण कर दुकानदारों एवं व्यवसायियों से दुकानें बंद रखने की अपील की।

भाजपा कार्यकर्ता बाजार क्षेत्र में घूमते हुए दुकानदारों से बंद में सहयोग करने का आग्रह करते नजर आए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को बंद के उद्देश्य और छात्र आंदोलन से जुड़े मुद्दों की जानकारी भी दी। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से दुकानदारों एवं स्थानीय व्यवसायियों से झारखंड बंद को सफल बनाने की अपील की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि JPSC-JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे थे। ऐसे में आंदोलनरत छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई और लाठीचार्ज निंदनीय है। पार्टी ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top