चंद्रशेखर आज़ाद का त्याग और बलिदान हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत : राज सिन्हा
डीजे न्यूज, धनबाद: महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अदम्य साहस एवं अद्वितीय राष्ट्रभक्ति के प्रतीक अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती गुरुवार को धनबाद के पॉलिटेक्निक मोड़ पर मनाई ग ई। विधायक राज सिन्हा सहित अन्य ने आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि एवं विनम्र नमन अर्पित किया।
इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, स्वाभिमान, साहस और बलिदान का सर्वोच्च उदाहरण है। उन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर यह सिद्ध किया कि राष्ट्रहित से बढ़कर कुछ भी नहीं होता। उनका अमर बलिदान देशवासियों, विशेषकर युवाओं को राष्ट्रसेवा, आत्मसम्मान और देशभक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।
उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम सभी चंद्रशेखर आज़ाद के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उनके विचार और संघर्ष भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हुलास दास, रिंकू सिन्हा, वार्ड पार्षद अशोक पाल, वार्ड पार्षद मनोरंजन सिंह, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन, शंभू सिंह, संजीत सिंह, पप्पू गुप्ता, प्रमोद मित्तल, अमित सिंह, बी.पी. सिन्हा सहित अनेक वरिष्ठजन एवं सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।