रांची में 26 जुलाई से शुरू होगा डूरंड कप 

रांची में 26 जुलाई से शुरू होगा डूरंड कप 

मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 

खेल सचिव, खेल निदेशक एवं मेजर जनरल ने मिलकर दिया आमंत्रण

डीजे न्यूज, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-23 आईबीजी मेजर जनरल सज्जन सिंह मान, डूरंड कप के नोडल अधिकारी कर्नल हेमचंद्रा तथा सहायक नोडल अधिकारी मेजर आनंद प्रकाश ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची में 26 जुलाई से आयोजित होने वाले 135वें संस्करण डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह एवं उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top