मैरानवाटांड़ में धूमधाम से मनाई गई लक्खी पूजा, दो दिवसीय मेला शुरू

मैरानवाटांड़ में धूमधाम से मनाई गई लक्खी पूजा, दो दिवसीय मेला शुरू

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : पूर्वी टुंडी प्रखंड के मैरानवाटांड़ गांव में लक्खी पूजा हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर व्रतियों ने उपवास रखकर शाम को गाजे-बाजे के साथ धान गाछी माथे पर लाकर पूरे विधि-विधान के साथ मां लक्खी की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मैरानवाटांड़ गांव में लक्खी पूजा को सबसे बड़े त्योहार के रूप में मनाया जाता है। पूजा के अवसर पर गांव में दो दिवसीय मेले का भी आयोजन किया जाता है। इस दौरान गांव में भक्तिमय माहौल बना रहता है। श्रद्धालुओं के लिए बांग्ला कीर्तन का आयोजन भी किया गया है। लक्खी पूजा का गांव के लोगों को पूरे साल इंतजार रहता है। खास बात यह है कि रोजगार और नौकरी के सिलसिले में गांव से बाहर रहने वाले लोग भी इस अवसर पर अपने घर लौटते हैं और परिवार के सदस्यों के साथ पूजा में शामिल होते हैं। इस तरह लक्खी पूजा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह गांव के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने और आपसी मेल-मिलाप बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। पूजा के दौरान भीड़भाड़ को देखते हुए थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने दल-बल के साथ मैरानवाटांड़ गांव का दौरा किया और विधि व्यवस्था का जायजा लिया।इस मौके पर मुख्य रूप से मैरानवाटांड़ पंचायत के पूर्व मुखिया सह वरिष्ठ अधिवक्ता बिपिन दां, गणेश दां,पूरन दां,सुजय रक्षित,चिन्ताहरण दे,मदन रक्षित,परिमल दे,निशित दां,जन्मेजय दां,किनू दां, सुकुमार दां,रुद्र नारायण दे,दुलाल दां,सिताराम दां आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top