रामेश्वर गोप ने अध्यक्ष और कमलेश्वर सिंह ने संभाला ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के झारखंड परिमंडल सचिव का कामकाज

रामेश्वर गोप ने अध्यक्ष और कमलेश्वर सिंह ने संभाला ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के झारखंड परिमंडल सचिव का कामकाज

डीजे न्यूज, रांची : भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ, झारखंड परिमंडल के अध्यक्ष पद पर रामेश्वर गोप व सचिव पद पर कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने कामकाज संभाल लिया है। दोनों को नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। उनके इस दायित्व को संभालने पर संगठन से जुड़े लोगों में हर्ष का माहौल है।

कमलेश्वर प्रसाद सिंह से उम्मीद जताई गई है कि वे अपने अनुभव, कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। साथ ही ग्रामीण डाक सेवकों के हितों, अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे। शुभचिंतकों ने उनके सफल एवं गौरवशाली कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा ग्रामीण डाक सेवकों की समस्याओं के समाधान की दिशा में सार्थक पहल की जाएगी।

इस अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल और निरंतर सफलता की मंगलकामना की गई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top