बहुजन समाज पार्टी की झरिया विधानसभा कमेटी गठित
डीजे न्यूज, धनबाद : झरिया विधानसभा अंतर्गत लक्ष्मी कोलियरी में रविवार को बसपा की बैठक हुई। जिला अध्यक्ष अभय कुमार की अध्यक्षता एवं जिला उपाध्यक्ष गणेश भारती के संचालन में हुई बैठक में झरिया विधानसभा कमेटी गठित की गई। बसपा के झारखंड प्रदेश सचिव गौतम कुमार उपस्थित थे। कमेटी में झरिया विधानसभा अध्यक्ष महादेव भुईयां, विधानसभा प्रभारी विनोद पासवान, उपाध्यक्ष अजीत दास, महासचिव सूरजभान प्रसाद, सचिव नरेश राम, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, बामसेफ संयोजक ब्रिजेश कुमार, बीवीएफ अध्यक्ष मिराज आलम को बनाया गया। इस मौके पर रामेश्वर प्रसाद सनोज कुमार, जावेद अंसारी, ओम भारती उपस्थित थे।