बलियापुर के दो जुड़वां भाईयों का नवोदय विद्यालय में चयन
आदिवासी समाज में हर्ष, किया सम्मानित
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर प्रखंड के खेतटांड़ गांव के संजय मुर्मू एवं मंजू कुमारी किस्कू के जुड़वां पुत्र कामेश मुर्मू एवं केशव मुर्मू ने नवोदय विद्यालय की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर इलाके का नाम रोशन किया है। दोनों के चयनित होने पर संथाल आदिवासी समाज के लोगों में हर्ष है। कामेश मुर्मू का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय निरसा बेनागोड़िया तथा केशव मुर्मू का चयन नेतरहाट आवासीय विद्यालय लातेहार में कक्षा छह के लिए हुआ है। दोनों जुड़वां भाई की इस उपलब्धि का समाचार सुन आदिवासी संगठन खैरवाल जुमिद गांवता के पदाधिकारी एवं सदस्य रविवार को खेतटांड़ पहुंचे और उन्हें बधाई दी तथा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। मौके पर मौजूद संगठन के अध्यक्ष प्रवीण हांसदा ने कहा कि आदिवासी समाज के इन बच्चों का आवासीय विद्यालयों में एक साथ नामांकन होना समाज के लिए गर्व की बात है। मौके पर सुरेश बास्की, अक्षय टुडू, लावेसर मुर्मू, आर्यन मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, अमृत हेंब्रम, रविंद्र हांसदा, प्रदीप टुडू आदि थे।