भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में धनबाद में निकला कैंडल मार्च
सीबीआई जांच की उठी मांग
डीजे न्यूज, धनबाद: भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में रविवार को मटकुरिया चेक पोस्ट से बिरसा मुंडा चौक (बैंक मोड़) तक कैंडल मार्च समाजसेवी राकेश दुबे के नेतृत्व में निकाला गया। कैंडल मार्च मे शामिल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी ने कहा कि भोजपुर के भरत तिवारी का फेक एनकाउंटर मे पुलिस ,प्रशासन एवं बड़े नेता भी संलिप्त है । पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच हो तथा दोषियों पर दफा 302 का मुकदमा चले।
समाजसेवी दिलीप सिंह ने स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी को शहीद का दर्जा देने एवं परिजन को आर्थिक मदद की मांग की। युवाओ के लिए भरत तिवारी आदर्श व्यक्तित्व है और युवाओ को उनके सकरात्मक सोच का अनुसरण करना चाहिए।
रतिलाल महतो ने कहा कि भरत तिवारी का हत्या एक षड्यंत्र है । इसका उद्भेदन जल्द हो एवं दोषियों को सख्त सजा मिले। कैंडल मार्च मे पप्पू सिंह, रतिलाल महतो, कुल्लू चौधरी, राकेश दुबे ,सुभाष जायसवाल,नीरज पासवान,सुनील पासवान,अजय महतो,मन्नू रवानी ,रोहित पासवान,अजित गिरी ,अमित सेन,सनी यादव ,विकास पासवान,राजबीर दुबे ,चंदन मिश्रा ,कृष्णा महतो,मनोज तुरी ,अमित झा ,कृष्णा पाण्डेय ,धर्मेंदर पासवान ,प्रेम रवानी ,उदय रवानी ,आशीष कौल,सोमर महतो,विजय महतो आदि उपस्थित थे।